हुसैनगंज: गोपालपुर नगर पंचायत में रामनवमी पर्व पर निकलने वाली शोभायात्रा के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
हुसैनगज थाना क्षेत्र के गोपालपुर नगर पंचायत में बुधवार की संध्या 4 बजे रामनवमी पर्व पर निकलने वाले शोभायात्रा को लेकर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में एसएसबी के जवानों ने गोपालपुर बाजार में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान एसआई सुरेश सिंह, पीएसआई मनीष कुमार,कमलेश यादव समेत दर्जनो की संख्या में पुलिस बल उपस्थित थे।