इटावा: बढ़पुरा थाने पर एसपी सिटी ने कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्र का भ्रमण करवाया और हेल्पलाइन की जानकारी दी
Etawah, Etawah | Oct 20, 2026 आज मंगलवार शाम 5:00 बजे एसएसपी इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना बढ़पुरा थाने पर एसपी सिटी बबिता सिंह व सीओ जसवंतनगर आयुषी सिंह द्वारा बढ़पुरा थाने पर कार्यक्रम आयोजित करके सरकारी योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्र का भ्रमण कराकर उन्हें महिला सुरक्षा, अधिकारों एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया ।