अनूपपुर: मौसम का असर: 9 दिनों में जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 2,866 मरीज
अनूपपुर में लगातार बारिश के बीच मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। 1 से 9 जुलाई के बीच जिला अस्पताल की ओपीडी में 2,866 मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जिनमें वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, उल्टी-दस्त, पेट दर्द और संक्रमण के मरीज सबसे अधिक रहे। इस दौरान 502 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया। चिकित्सकों ने लोगों से उबला या स्वच्छ पानी पीने, खुले खाद्य पदार्थों से बचने