पहाड़ी: पहाड़ी में एसपी का अनोखा अंदाज: मैदान में बल्ला थामकर बढ़ाया पुलिसकर्मियों का हौसला
डीग एसपी शरण गोपीनाथ का एक अलग ही अंदाज उस समय देखने को मिला,जब वे पहाड़ी आरएसी बटालियन के निरीक्षण पर पहुंचे।निरीक्षण के दौरान एसपी ने औपचारिकता से हटकर पुलिसकर्मियों के बीच मैदान में उतरकर क्रिकेट खेला।एसपी ने खुद बल्ला थामकर शॉट लगाए और जवानों के साथ समय बिताया।उनके इस अंदाज से पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंगलवार शाम 4 बजे वीडियो वायरल।