जैसीनगर: जैसीनगर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम: मंदिरों में अनुष्ठान, ठेंगे बाबा मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा
हनुमान जन्मोत्सव पर नगर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ के साथ भोग और प्रसादी वितरण किया गया। गुरुवार शाम 4 बजे ठेंगे बाबा हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें अखाड़ों के करतब,भजनों पर नृत्य और जयकारों के बीच नगर में उत्साह का माहौल रहा।