बड़ी सादड़ी में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत शुक्रवार को उप जिला चिकित्सालय में हुई। पहले दिन 16 बालिकाओं को टीका लगाया गया। बोहेड़ा और निकुंभ सीएचसी से कुल 13 बालिकाएं शामिल रहीं। विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं भी उपस्थित रहीं। बीसीएमओ डॉ भावेश चंपावत ने जानकारी दी।