राघोगढ़: रुठियाई में सेन समाज ने मनाई आराध्य देव सेन जी महाराज की जयंती, राघौगढ़ विधायक भी हुए शामिल
Raghogarh, Guna | Apr 14, 2026 राघोगढ़ के रुठियाई में 14 अप्रैल दोपहर को सेन समाज ने आराध्य देव संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती मनाई। मुख्य अतिथि राघौगढ़ विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह शामिल हुए। सेन जी महाराज का पूजन कर विधायक ने आशीर्वाद लिया, सेन समाज को बधाई दी। विधायक ने कहा, संत सेन जी महाराज के आदर्श में सदैव समाजसेवा समानता सद्भाव के मार्ग पर चलने प्रेरणा देते रहे।