बिहारीगंज: पुलिस ने पोक्सो एक्ट मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
बिहारीगंज पुलिस ने पोक्सो एक्ट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी की पहचान दीपक पोद्दार के रूप में की गई इस संबंध में 13 वर्षीय नाबालिक युवती के मां ने थाना में आवेदन देकर आरोपी तथा उसके एक और दोस्त के खिलाफ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया था।