बेगूसराय: 18 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेगूसराय में प्रगति यात्रा पर आएंगे, 558 करोड़ 20 लाख के प्रोजेक्ट का शिलान्यास होगा
18 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर बेगूसराय आएंगे. इस दौरान 558 करोड़ 20 लाख रुपये से 640 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया जायेगा. इस बात की जानकारी डीएम तुषार सिंगला ने शुक्रवार की शाम 05:00 बजे कही. मुख्यमंत्री आगमन को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है.