शाजापुर: शाजापुर में शासकीय सीएम राइज स्कूल के शिक्षकों ने की निशुल्क बस सेवा की मॉनिटरिंग
शासकीय सीएम राइज स्कूल में विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बस सेवा का संचालन किया जा रहा है। शुक्रवार को स्कूल के स्टाफ ने इस बस सेवा की मॉनिटरिंग की और विद्यार्थियों के साथ बस में सवार होकर उनके गांव तक पहुंचे। वहां विद्यार्थियों के घर जाकर उनके परिजनों से चर्चा की। वहां विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर के साथ ही निशुल्क बस सेवा के बारे में चर्चा की।