शाजापुर: विश्व आदिवासी दिवस पर शाजापुर में जयस संगठन ने निकाली शोभा यात्रा
शाजापुर में विश्व आदिवासी दिवस पर जयस संगठन ने शोभा-यात्रा निकाली।यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।शोभायात्रा में गांधी हाल से शुरू होकर मगरिया, सोमवारिया बाजार, आजाद चौक, नई सड़क होकर वापस गांधीहाल पहुंचकर संपन्न हुई।शोभायात्रा में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक परिधान पहनकर शामिल हुए।जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत भी किया गया।