शाजापुर: शाजापुर कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
शाजापुर: कलेक्टर ऋजु बाफना ने आज शुक्रवार को शाजापुर कृषि विज्ञान केन्द्र का निरीक्षण कर गतिविधियां देखी। कलेक्टर ने कृषि वैज्ञानिकों से चर्चा करते हुए यहां दिये जाने वाले प्रशिक्षणों की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वसहायता समूहों की महिलाओं को पोषण वाटिका लगाने एवं रोजगार के लिए मशरूम आदि का उत्पादन करने का प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र देने के निर्देश दिए।