शाजापुर: शाजापुर में नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम ने अत्याधिक जर्जर दो मकान और एक स्कूल भवन गिराया
शाजापुर में शुक्रवार को नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम द्वारा अत्याधिक दो मकान व एक स्कूल भवन को गिरा दिया गया। कार्रवाई एसडीएम मनीषा वास्कले एवं नगर पालिका सीएमओ मधु सक्सेना के नेतृत्व में की गई। टीम द्वारा जेसीबी से अत्याधिक जर्जर भवनों को गिराया गया। इसके साथ ही अन्य जर्जर मकान मालिकों को 24 घंटे का समय मकान खाली करने के लिए दिया गया है।