शाजापुर: मक्सी में सिरोलिया ब्रिज के पास डिवाइडर से टकराई कार, तीन लोगों की हुई माैत, एक डॉक्टर हुए गंभीर घायल
जिले के मक्सी थाना क्षेत्र में फोरलेन पर सिरोलिया ब्रिज के पास देवास की ओर जा रही कार डिवाइडर से टकरा गई।जिससे कार में सवार तीन लोगों की माैत हो गई। जबकि कार चला रहे एक डॉक्टर गंभीर घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदाैर रेफर किया गया है। मक्सी थाना टीआइ भीमसिंह पटेल ने जानकारी दी।