बिछिया: मोहगांव में 24 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल; शिक्षा की राह हुई आसान!
10 जुलाई शुक्रवार को दोपहर 3 बजे शासकीय कन्या हाईस्कूल मोहगांव में राज्य शासन की निःशुल्क साइकिल योजना के तहत 24 छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के सभापति शिवकुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, विद्यालय की प्राचार्य नंदिनी यादव, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। शिक्षकों ने कहा बच्चों की राह अब आसान होंगी l