रायबरेली: मिल एरिया थाना पुलिस ने आईटीआई ओवर ब्रिज के पास से चोरी के आरोप में वांछित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मिल एरिया थाने की पुलिस टीम ने थानाक्षेत्र के आईटीआई ओवरब्रिज के पास से मंगलवार की रात को चोरी करने वाले,2 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया,अभियुक्तों को थाना कार्यालय पर लाकर,अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि,अभियुक्त गौरव शर्मा,सौरभ यादव थानाक्षेत्र के ही रहने वाले है।