रामपुर: गुरुवार को कोसी पुल के निकट ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार 2 लोग घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Jan 2, 2025 घटना गुरुवार सुबह 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है। अजीतपुर निवासी नबी अहमद और ज्वाला नगर निवासी विशेष स्कूटी पर ड्यूटी जा रहे थे। कोसी पुल के निकट ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी हादसे में दोनों लोग घायल हो गए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।