सहसपुर लोहारा: धारदार चाकू लहरा रास्ते मे आने जाने वाले राहगीरो को डराने धमकाने वाले आरोपी को लोहारा पुलिस ने रणवीरपुर से किया गिरफ्तार
12 फरवरी को लोहारा थाना पुलिस ने ग्राम रणवीरपुर में धारदार हथियार लहराकर रास्ते में आने जाने वाले राहगीरों को डराने धमकाने वाले आरोपी डोगेश सोनी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम रणवीरपुर को आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत गिरफ्तार कर लोहारा पुलिस की टीम ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।आरोपी के पास धारदार को चाकू को बरामद भी किया गया है।