फरीदाबाद: सरकारी नौकरी का झांसा देकर 3.45 लाख रुपए की ठगी, साइबर पुलिस टीम सेंट्रल ने गाजियाबाद से एक आरोपी को किया गिरफ्तार
साइबर पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह अपने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर नौकरी दिलाने की स्टोरी लगा देता था। जिसका सम्पर्क शिकायतकर्ता से हुआ और अपने खाते में पैसे ट्रांसफर करा दिए। आरोपी नशा करने का आदि है। आरोपी को एकनाल के बगट अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।