फरीदाबाद: फर्जी बिल से राशि गबन मामले में गढ़वाल सभा फरीदाबाद के पूर्व अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
वर्ष 2023 में कार्यालय जिला रजिस्ट्रार ऑफ़ सोसाइटीज़ फ़रीदाबाद से प्राप्त शिकायत पर थाना कोतवाली में फरीदाबाद की गढवाल सभा के पदाधिकारियों के विरुद्ध गबन करने के मामले में अभियोग पंजिकृत किया गया था। जिसमें आरोप लगाए गए थे कि सभा के पदाधिकारियों द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए गढवाल सभा की राशि का गबन किया गया है।