फरीदाबाद: साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि गिरफ्तार आरोपी भवानी सिंह सोलंकी तिरूपति बालाजी नगर जिला जोधपुर राजस्थान का रहने वाला है। जिससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपनी इंस्टाग्राम ID पर फ्रेन्चाइज दिलाने की ऐड लगा रखी थी, जिसे देखकर लोग उससे संपर्क करते थे, फिर वे लोगों को झांसा देकर फ्रैंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी करते थे, वह किसी अन्य व्यक्ति के लिए काम करता था