फिरोज़ाबाद: रामगढ़ थाना पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक तस्कर को हसमत नगर के पास पत्थर वाली फैक्ट्री से किया गिरफ्तार
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले शरीफ नामक तस्कर को अरेस्ट किया है। आरोपी पत्थर वाली फैक्ट्री हसमत नगर के पास तस्करी को अंजाम देने की फिराक मे था। इसी दौरान पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीव 597 ग्राम अबैध गांजा बरामद किया है। पुलिस आरोपी पर कार्यवाही करते हुये जेल भेज दिया है।