कनवास: चन्द्रपुरा की चारागाह भूमि पर प्रशासन ने चलाया पिला पंजा, सीमा ज्ञान कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया
Kanwas, Kota | Apr 22, 2025 चन्द्रपुरा की चारागाह भूमि पर अतिक्रमियों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन ने पिला पंजा चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई मंगलवार को की गई। तहसीलदार के निर्देश पर पर पहुचे अतिक्रमण दस्ते ने जेसीबी मशीन चलाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। इसके चलते पुलिस बल भी तैनात रहा। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुचीं।