कनवास: खेड़ली में एक दिवसीय सत्संग का आयोजन, संत ने धर्म ग्रंथों के अनसुने रहस्यों को किया उजागर
Kanwas, Kota | Apr 20, 2025 खेड़ली में रविवार को संत रामपाल
महाराज के अनुयायियों द्वारा एक दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत रामपाल महाराज ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से अपने मंगल प्रवचनों में गीता, वेद, और अन्य धर्म ग्रंथों के अनसुने रहस्यों को उजागर किया। कार्यक्रम का आयोजन रविवार शाम करीब 5 बजे आयोजित किया गया।