कनवास: खेड़ली स्थित खेत में उगे चारे में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
Kanwas, Kota | Apr 21, 2025 खेड़ली में अज्ञात कारणों के चलते सोमवार रात करीब 8:30 बजे एक खेत मे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से उठती लपटे देख ग्रामीण मौके पर पहुँचे। जिन्होंने आग को काबू में करने का प्रयास किया लेकिन हवा के कारण आग और फैलती चली गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पटवारी को मामले से अवगत करवाया। इस पर पटवारी ने दमकल को सूचना देकर मौके पर बुलाया।