कुंडा: सरायबाबू गांव में युवती के साथ छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में पुलिस ने 7 पर दर्ज किया मुकदमा
सरायबाबू गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था। बीते 4 सितंबर को वह अपनी भतीजी के साथ सार्वजनिक शौचालय पर शौच के लिए गई हुए थी। जहां पर पहले से खड़े गांव के दो-तीन लोग पीड़िता की भतीजी को घसीट कर पीछे ले गए और उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लीलता करने लगे। पीड़िता की तहरीर पर छानबीन के उक्त मामले में पुलिस ने 7 लोगों पर केस दर्ज किया है।