नवादा: नवादा में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रजातंत्र चौक के समीप पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, वसूल किया गया जुर्माना
Nawada, Nawada | Mar 30, 2024 प्रजातंत्र चौक के समीप लोकसभा चुनाव को लेकर नगर थाने की पुलिस ने आरक्षी अधीक्षक अंबरीश राहुल के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया। वाहन जांच अभियान के दौरान कई गाड़ियों को रोककर जांच किया गया। जांच के दौरान बिना हेलमेट और बिना कागजात के वाहनों से जुर्माने की राशि वसूल की गई।अब तक लगभग 15 गाड़ियों से₹25000 की जुर्माना वसूल किया जा चुका है।