पंचकूला: 2024 के पेश किए बजट में महंगाई को नियंत्रित करने और आमज़नों को टैक्सों से कोई राहत नहीं: AAP जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल ने पिंजौर के AAP पार्टी के दफ्तर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि केंद्र सरकार ने 2024 के पेश किए गए बजट में युवाओं को रोजगार का कोई जिक्र नहीं किया है। उन्होंने बजट 2024 को बिल्कुल बेतुका और निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने आम जनता के हितों को ध्यान में नहीं रखा।