पंचकूला: चंडीमंदिर लाइटों के पास दिल्ली नंबर फॉर्च्यूनर कार चालको के द्वारा फायरिंग का मामला, दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंडीमंदिर लाइटों के पास दो गाड़ी चालको का आपस में झगड़ा होने और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। यह दोनो गाड़ियां पिंजौर की तरफ से आ रही थी और उनमें से एक ओल्ड मोडल फोर्च्यूनर कार में सवार कुछ लडको द्वारा न्यू मोडल फोर्च्यूनर कार में सवार लडको के ऊपर गोली चला दी गई है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और पूछताछ की जा रही है।