पंचकूला: सूरजपुर के पास पंचकूला-पिंजौर एनएच पर कार ने सड़क किनारे खड़े एक दर्जन वाहनों को टक्कर मारकर किया क्षतिग्रस्त
पिंजौर पुलिस सूत्रों के अनुसार पंचकूला-पिंजौर नेशनल हाईवे पर सूरजपुर गांव के समीप पिंजौर से पंचकूला की ओर जा रही एक कार सवार ने सड़क किनारे खड़े लगभग एक दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में 7 ऑटो रिक्शा, दो मोटरसाइकिल, दो स्कूटी और एक कार को नुकसान पहुंचा है। हालाँकि कार चालक इस हादसे में बाल-बाल बच गया है।