पंचकूला: जिला सचिवालय में उपायुक्त ने अवैध अतिक्रमण को रोकने और अवैध कॉलोनी को लेकर गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक ली
उपायुक्त ने ज़िला सचिवालय में अवैध अतिक्रमण को रोकने और अवैध कॉलोनियों के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता की। जिले में अवैध काॅलोनियों की पहचान कर अवैध निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर हटाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जिला नगर योजनाकार कार्यालय और पुलिस विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें।