देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र 3 और 4 नवंबर को होगा
राज्य स्थापना दिवस से पहले उत्तराखंड सरकार ने विकास की दिशा तय करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने तीन और चार नवंबर 2025 को उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की अधिसूचना जारी की है। यह सत्र देहरादून स्थित विधानसभा भवन में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा।