रामपुर बाघेलान के बेला नेशनल हाईवे नंबर 30 पर खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने गिट्टी और डस्ट से लदे दो हाइवा वाहनों MP19ZL4045 और MP17HH3336 को पकड़कर बेला पुलिस चौकी में जब्त कराया। यह कार्रवाई खनिज निरीक्षक राकेश देशमुख की मौजूदगी में खनिज विभाग और बेला चौकी पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।