शिवपुरी: सतनवाडा-नरवर मार्ग पर ऐरावन के ग्रामीणों का जाम, समझाइश के बाद खुला रास्ता
शिवपुरी जिला के सतनवाड़ा-नरवर मार्ग पर शनिवार को ऐरावन गांव के ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। यह जाम सुबह से शुरू होकर दोपहर करीब 1 बजे तक चला, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार को जंगल में समरन आदिवासी का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। आरोप है कि वन विभाग के।