बटियागढ़: मगरोंन के टीला में राशन लेने जा रहे बाइक सवार डोरी में फंसकर गिरे, 2 घायल
मगरोन थाना क्षेत्र के टीला के पास बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए,बताया जा रहा सड़क के बीच से डाली गई केबिल में फंसकर दोनो युवक घायल हो गए,घटना की सूचना पर मगरोन थाना से डायल 112 मौके पर पहुंची घायल ब्रजेश सरवैया और मगन सेन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया घायलों ने बताया कि वे राशन लेने जा रहे थे,सड़क के बीच डाली गई केबिल में फंसकर गिर गए