मंडला: चौगान गांव में गिट्टी खदान के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 7 वर्षीय बच्ची की मौत
Mandla, Mandla | May 15, 2026 रामनगर क्षेत्र अंतर्गत चौगान गांव में गिट्टी खदान के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना से गांव में शोक का माहौल है। शुक्रवार 9 बजे चौकी प्रभारी ने बताया कि बच्ची अन्य बच्चों के साथ नहाने गई थी, इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार खदान में करीब 100 फीट गहरा पानी भरा हुआ था।