लाडनूं: लाडनूं के निकट एक कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत
Ladnu, Nagaur | Dec 23, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं के निकट सोमवार को एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग व लाडनूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर लाडनूं के उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे।