लाडनूं: लाडनूं के अधिशासी अधिकारी ने मौहल्लों की साफ-सफाई को लेकर किया औचक निरीक्षण
Ladnu, Nagaur | Dec 21, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं नगरपालिका में आज शनिवार को लाडनूं नगरपालिका अधिशासी अधिकारी झाबर सिंह ने मौहल्लों की साफ सफाई की व्यवस्थाओ को लेकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी झाबर सिंह ने नगरपालिका के जमादार व सफाई कर्मचारियों को सफाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।