लाडनूं: झरडिया के निकट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा से लौट रही बस हुई हादसे का शिकार, एक दर्जन लोग घायल
Ladnu, Nagaur | Dec 17, 2024 लाडनूं के झरडिया के निकट मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा से लौट रही बस हुई हादसे का शिकार। दो बसों की हुई आमने-सामने भिड़ंत। हादसे में एक दर्जन लोगों हुए घायल। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग व लाडनूं पुलिस पहुंची मौके पर। सभी घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहन की मदद से पहुंचाया लाडनूं के राजकीय अस्पताल।