लाडनूं: झरडिया गांव के निकट हुए सड़क हादसे में इलाज के दौरान बस ड्राइवर ने तोड़ा दम
Ladnu, Nagaur | Dec 18, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं के झरडिया के निकट मंगलवार देर रात दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत होने से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये। वही घायलों में बस ड्राइवर मुकेश की आज बुधवार को ईलाज के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। वहीं पोस्मार्टम के दौरान लाडनूं थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही।