चूरू: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्नातक कक्षाओं के रोके गए परीक्षा परिणामों की जांच कर रिजल्ट जारी करने की मांग की
Churu, Churu | Jul 5, 2025 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चूरू के कार्यकर्ताओ ने राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू की प्राचार्य मंजू शर्मा को शनिवार दोपहर 3:00 परीक्षा नियंत्रक महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के नाम ज्ञापन सौपकर स्नातक कक्षाओं के बेवजह रोके गए परीक्षा परिणाम जारी करने कि मांग कि गई है, जिला संयोजक कुलदीप जांगावत ने आरोप लगाया।