भगवानपुर: पूर्व सांसद सह पूर्व विधायक व प्रखंड प्रमुख ने किया बसही गांव में प्रवेश द्वार निर्माण कार्य का शिलान्यास
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर पंचायत के बसही गांव में प्रवेश द्वार का शिलान्यास शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे पूर्व सांसद सह पूर्व विधायक राजवंशी महतों एवं प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत पूजा अर्चना करते हुए नारियल फोड़ कर किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजवंशी महतों ने खुशी जाहिर किया।