कोटवा: कोटवा के बेलवा माधो चौक के पास रविवार को ट्रक की साइकल सवार 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई
कोटवा थाना क्षेत्र के बेलवा माधो चौक के पास ट्रक की ठोकर से साइकल सवार 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक को बरामद कर शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लेकर सदर हॉस्पीटल गई। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृत युवक डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के नारायणपुर के फुलेना यादव का 28 वर्षीय पुत्र राम कौलेश यादव था,जो साइकल से घर आ रहा।