कालपी: कालपी में अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के सदस्य रमेश कुण्डे का भव्य स्वागत हुआ
Kalpi, Jalaun | Jul 4, 2026 उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के सदस्य रमेश कुण्डे के शनिवार दोपहर 3 बजे कालपी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाईवे पर एकत्र रहे। स्वागत के बाद रमेश कुण्डे ने सामाजिक समरसता और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी के सहयोग व प्रयासों की सराहना की।