नागौर: एक साल में बढ़ी 30 फीसदी वारदात, खुलासा करने की रफ्तार धीमी
Nagaur, Nagaur | Oct 31, 2024 नागौर. साइबर ठगों को पकड़ना काफी मुश्किल साबित हो रहा है। औसतन दस फीसदी मामलों में ही आरोपी पकड़ में आ रहे हैं वो भी इक्का-दुक्का। गिरोह/गैंग या फिर फर्जी कम्पनी बनाकर कई शातिरों में से गिने-चुनों का पुलिस के हाथ आना कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है। वो इसलिए भी कि जहां साइबर ठगी की वारदात पिछले एक साल में तीस फीसदी तक बढ़ गई है, वहीं इनका खुलासा करने की रफ्तार।