बीना: सर्वोदय चौराहे के पास कृषि विभाग ने पूजा ट्रेडर्स को किया सील, बिना ई-टोकन उर्वरक बेचने का आरोप
Bina, Sagar | Apr 23, 2026 आईएफएमएस पोर्टल एवं ई विकास पोर्टल पर मिलान करने पर पाया गया की पूजा ट्रेडर्स के द्वारा टोकन के बिना पुरानी पद्धति केवल पीओएस से एसएसपी उर्वरक का कृषक तोताराम कुशवाहा को विक्रय किया गया। जिसको लेकर गुरुवार को कृषि अधिकारी अवधेश राय अपनी टीम के साथ पहुंचे। और आगामी आदेश तक क्रय विक्रय परिवहन तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दुकान को सील कर दिया।