भिवानी: भिवानी साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से ठगे 199000 रुपए पुलिस ने किया मामला दर्ज
भिवानी में कूरियर कंपनी के नाम पर साइबर ठगों ने 199000 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने घटना की शिकायत साइबर पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस को साइबर ठगों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। धनाना निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने थायराइड की दवाई खरीदने के लिए एक कंपनी से ऑनलाइन ऑर्डर किया था। कूरियर समय पर न आने के कारण उसने गूगल पर सर्च कर किया।