भिवानी: भिवानी ट्रेन में मिला अज्ञात महिला का शव पुलिस जुटी जांच में
राजकीय रेलवे चौकी पुलिस से एएसआइ फतेह सिंह ने बताया कि ट्रेन वाशिंग स्टेशन पर खड़ी की थी। वाशिंग के दौरान कर्मचारियों को डिब्बे में एक महिला का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला की उम्र करीब 60 साल है।