भिवानी: दांग खुर्द के खेतों में मिला नेपाली मूल के व्यक्ति का गली-सड़ी हालत में शव पुलिस जुटी जांच में
गांव दांग खुर्द के खेतों में एक नेपाली व्यक्ति का शव गली-सड़ी हालत में मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं घटना के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हो सकेंगी।