भिवानी: थाना शहर पुलिस ने भिवानी में ज्वेलर्स की दुकान से सोने की अंगूठी चोरी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना शहर भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी दिनोद गेट की महिला मुख्य सिपाही पुनीता ने ज्वेलर्स की दुकान से सोने की अंगूठी चोरी करने के मामले में आरोपी को चरखी दादरी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान प्रीतम पुत्र राजबीर सिंह निवासी नांधा, जिला चरखी दादरी के रूप में हुई है।